मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी 13 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत व राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 को लेकर सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट के स्तर के कर्मियों की बैठक आयोजित हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर एडीआर भवन सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने की। उन्होंने अधिक से अधिक सुलहनीय मामले को चिह्नित करने का निर्देश कर्मियों को दिया। इन कर्मियों को राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 को सफल बनाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिया गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.