दुमका, मई 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। झालसा रांची तथा प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका शत्रुंजय कुमार सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे मुख्य रूप से परिवारिक वाद, दुर्घटना वाद, लैंड एक्विजिशन, एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, बैंक रिकवरी, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, क्रिमिनल केस, माइनिंग केस, प्री लिटिगेशन मैटर, पुलिस एक्ट, माइनर एक्ट, एक्सक्यूटिव केस, सर्टिफिकेट केसेस, कंज्यूमर फोरम केसेस आदि शामिल है। कुल छह बेंचों से 10762 वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन करते हुए कुल 73 करोड़ 40 लाख 70 हजार 972 रुपए की राशि का समझौता किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल छह बेंचों का किया गया था गठन: जिला विधिक सेवा प...