लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए लखनऊ के शहरी क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने इस संबंध में शुक्रवार को लखनऊ के महापौर एवं नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक प्रभावित गरीब, असहाय, निराश्रित, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे हैं, जो फुटपाथों, खुले स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। रात के समय तापमान में भारी गिरावट के कारण इन लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। रालोद ने नगर निगम से मांग की है कि जनहित और मानवता के दृष्टिगत शहर के प्रमुख चौराहों, रैन बसेरों, बस अड्डों, रेल...