शामली, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय लोकदल द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक के स्वागत में शनिवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत यात्रा एलम से प्रारंभ होकर शामली स्थित पार्टी कार्यालय तक निकाली गई, जहां विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व विधायक अशरफ अली ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज है तथा तरसपाल मलिक के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपा...