गंगापार, अक्टूबर 7 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शृंगी ऋषि की तपोभूमि निषादराज की नगरी शृंग्वेरपुर धाम में एक नवंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं विश्वशांति को समर्पित 36वें राष्ट्रीय रामायण मेला की सकुशल संपन्नता के लिए मंगलवार शाम एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मां गंगा क पूजन कर आरती उतारी गई। महंत कमलदास जी महाराज, शांडिल्य जी महाराज, राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी, भाजपा नेता विनोद ओझा, शिक्षक नेता शैलेन्द्र शुक्ल दीपक व कई स्थानीय संत महात्माओं, विद्वानों, संभ्रांतजनों ने मां गंगा की आरती उतार कर राष्ट्रीय रामायण मेला की कुशलता की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.