फरीदाबाद, मार्च 22 -- पलवल, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दो किलोमीटर के दायरे में पांच स्थानों पर जाम वाहन चालकों को रुला रहा है। पलवल में यातायात व्यवस्था में किसी तरह का सुधार नहीं हो पा रहा है। अवैध वाहनों के कारण इन पांच स्थानों पर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण अवैध वाहन गलत तरीके से खड़े रहते हैं और सवारियां भरते रहते हैं। बस अड्डा पर तो इतना जाम रहता है कि निकलना बहुत भारी होता है। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। प्रशासनिक अधिकारी कई बार कार्रवाई कर चुके हैं लेकिन हाईवे पर जाम की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जनता का आरोप है की जब नजदीक बस अड्डा पुलिस चौकी बनी हुई है तो पुलिस ऐसी स्थिति क्यों बनने दे रही है। उनका आरोप है कि पुलिस इन वाहन चालकों के साथ मिली हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.