गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तराखंड के ऋषिकेश में 29 और 30 नवंबर को भारत योग स्पोर्ट फेडरेशन की ओर से आयोजित तृतीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सैदपुर के मिर्जापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया। छात्रों के स्कूल लौटने पर मंगलवार को हेडमास्टर इसरार अहमद सिद्दिकी सहित सभी शिक्षकों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से युवा प्रतिभागी शामिल हुए थे। सैदपुर से योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यूपीएस मिर्जापुर के कक्षा 7 के छात्र अविनाश कुमार ने अंडर-14 और कक्षा 8 के छात्र आदित्य कुमार ने अंडर-18 वर्ग में प्रतिभाग किया। अदित्य ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 कैटेगरी में आर...