भागलपुर, अक्टूबर 14 -- योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में मैसूर, कर्नाटक में आयोजित 50वें राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन नौ से 12 अक्टूबर को हुआ था। जिला संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नवगछिया के योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत ने छठा स्थान प्राप्त किया है। शानदार उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.