फिरोजाबाद, दिसम्बर 20 -- फिरोजाबाद। गुवाहाटी असम में होने जा रहे 31 वीं थांगता राष्ट्रीय अंडर 18 यूथ चैंपियनशिप में फिरोजाबाद की प्रतिभाएं भी प्रतिभाग करेंगी। एक छात्रा के साथ में तीन पुरुष खिलाड़ी यूपी की टीम में खेलने के लिए गए हैं। गुवाहाटी असम में 21 से 24 दिसंबर तक 31 वीं थांगता राष्ट्रीय अंडर 18 यूथ चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम में फिरोजाबाद की अंजू सहित मानवेंद्र सिंह, गोविंद एवं विवेक कुमार प्रतिभाग करेंगे। टीम मैनेजर श्यामवीर के साथ में खिलाड़ी फिरोजाबाद से शनिवार को रवाना हुए। उत्तर प्रदेश की टीम के साथ में यह असम में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के खेलों से बच्चे खेलो इंडिया में भी अपना चयन सुनिश्ति करेंगे। विदेशी मार्शल आर्ट के ज...