चाईबासा, मार्च 5 -- चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा में जिला स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया। महिला कॉलेज चाईबासा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ प्रीतिबाला सिन्हा प्राचार्या महिला कॉलेज चाईबासा, डॉ अर्पित सुमन नोडल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम, क्षितिज जिला युवा पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद के बारे विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में जिला स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन महिला कॉलेज चाईबासा के द्वारा किया जाना है इस हेतु पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले में 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं को इस राष्ट्रीय युवा संसद 2025 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जानी है। ताकि अधिक से अधिक युवा भाग ले सके। कार्यक्रम का व...