छपरा, जनवरी 6 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा पुरानी गोला निवासी गुड्डू प्रसाद एवं चंदा देवी की पुत्री सिमरन कुमारी का चयन राष्ट्रीय युवा संवाद के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 8 से 12 जनवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां सिमरन राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार और दृष्टिकोण को संवाद के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी। सिमरन वर्तमान में सिक्किम स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं से राज्य सरकार द्वारा उनका चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है। उनके चयन पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी उन्हें बधाई दी है। सिमरन के चयन की खबर से मढ़ौरा में उनके चाचा प्रमोद कुमार पप्पू सहित पूरे परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सिमरन मंगलवार को सिक्किम से राज्य सरकार के प्रतिनियुक्त अधिकारियों के सा...