हजारीबाग, दिसम्बर 23 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की जिला एवं प्रमंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिताओं के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप, हजारीबाग को सम्मानित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि 19 एवं 22 दिसंबर 2025 को कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला एवं प्रमंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें सात जिलों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, भाषण, चित्रकला एवं काव्य लेखन जैसी विधाएं शामिल थीं। चयनित विजेता व उपविजेता आगामी 27 दि...