रांची, जनवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। नई दिल्ली में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड से 76 प्रतिभागी जाएंगे। ये युवा बुधवार को रवाना होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार लोक भवन से इन्हें रवाना करेंगे। मेरा युवा भारत झारखंड राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने मंगलवार को बताया कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग के द्वितीय संस्करण में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इसमें देशभर से चयनित युवा 10 प्रमुख विषयों पर विचार रखेंगे। महोत्सव के अंतर्गत लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य, लोक गीत, भाषण, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा भारत को जानें कार्यक्रम के तहत चयनित युवा भी महोत्सव में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.