काशीपुर, जनवरी 12 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में स्वयंसेवी नेहा चैहान ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के उद्देश्यों को उजागर किया। स्वयंसेवी दुर्गा ने स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कविता, आरती शर्मा ने सिद्धांत वाक्यों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के विचारों और आदर्शो से प्रेरित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर, सकारात्मक और समाज निर्माण की दिशा में अग्रसर हो सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ...