रांची, जनवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निदेश पर बुधवार को अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को लोक भवन, रांची स्थित बिरसा मंडप में झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले 'रक्तदान महायज्ञ' की तैयारियों की समीक्षा की। डॉ कुलकर्णी ने कहा कि 'रक्तदान महायज्ञ' को सफल बनाने के लिए झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी विश्वविद्यालयों, अस्पतालों एवं अन्य संबंधित संस्थानों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करें, ताकि यह आयोजन प्रभावी एवं यादगार बन सके। यह 'रक्तदान महायज्ञ' पूर्वाह्न 09 बजे से संध्या 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे एक साथ कम से कम 20 लोग रक्तदान कर सकें। इसके अतिरिक्त, लोक भवन के एम्बुलेंस के अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.