देहरादून, जनवरी 12 -- स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। मुख्य राज्य स्तरीय आयोजन सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सदैव युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलें तो किसी भी प्रदेश और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति उत्तराखंड की धड़कन है और इसी से प्रदेश में प्राण श...