मधुबनी, जनवरी 12 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रगति समाजसेवी युवा समिति, खजौली की ओर से महात्मा गांधी स्मारक 2 उच्च विद्यालय परिसर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता से पूर्व स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव चन्द्र काला अंतर महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, शंभु नाथ ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। लड़कों के लिए 1600 मीटर तथा लड़कियों के लिए 1000 मीटर की दौड़ कराई गई। लड़का वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार ने प्रथ...