हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हजारीबाग इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती(राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष में पूरे देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करती है। हजारीबाग नगर इकाई संत कोलंबा महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। जिसमें हजारीबाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालय के टीम भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता,पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव, प्रांत सह विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख प्रभात कुमार, प्रांत छात्रा सह प्रमुख साक्षी सिन्हा,नगर मंत्री साहिल सिंह उपस्थित रहे। बूलाल मेहता ने कहा कि विद्यार्थी पर...