सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। विधायक खेल महाकुंभ सोमवार राष्ट्रीय युवा दिवस के नाम समर्पित रहा। हाइडिल मैदान पर राष्ट्रीय खेल हॉकी का मैच खेला गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान लगाया। सोमवार को विधायक एकादश और लकी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें विधायक एकादश की टीम 5-4 के अंतर से विजयी रही। इसके बाद डीएवी, एमवीएम, सत्य ज्योति व जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों की योग की प्रतियोगिता हुई। तीसरा खेल फुटबॉल का आयोजित हुआ। यह तियरा स्टेडियम और केकराही के बीच खेला गया, जिसमें तियरा स्टेडियम की टीम 3-1 से विजयी रही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष द्विग...