गिरडीह, नवम्बर 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को राष्ट्रीय यादव सेना का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली रवाना हुआ। वहां येलोग यदुवंशी समाज के द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रतिनिधि मंडल में शामिल सेना के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारत चीन के युद्ध में अहीरों ने झोलियां भर के शहादत दी लेकिन दशकों से मांग होने के बाद भी आज तक भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं किया गया है जबकि विभिन्न जातियों के नाम पर भारतीय सेना में रेजिमेंट हैं। हम लोग मांग करते हैं कि भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन किया जाए। युवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब अहीर रेजिमेंट का गठन ...