पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता। मोहम्मद नासिर हुसैन सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक मां काली उच्च विद्यालय मधुबनी को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। कृष्णापुरी यादव टोला मधुबनी उमेश प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा के निज आवास पर बहुजन क्रांति मोर्चा पूर्णिया के जिला संयोजक दीपनारायण पासवान , राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान ,भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के जिला संयोजक हरिलाल पासवान की उपस्थिति में भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने मोहम्मद नासिर हुसैन को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा पूर्णिया का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित करने का प्रस्ताव रखा। दीपनारायण पासवान जिला अध्यक्ष बामसेफ सह जिला संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा ने समर्थन दिया। सबों ने...