कानपुर, जनवरी 11 -- 11वीं राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैम्पियनशिप का तीन से आठ जनवरी के बीच नागपुर के मारिस कॉलेज में आयोजित हुआ। इसमें उप्र की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विभिन्न वर्ग में 26 पदक जीते। उप्र मिनी गोल्फ संघ के महासचिव यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सब जूनियर वर्ग में मंगलम ने स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीता। युवान, नमन ओर देव मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर के नॉकआउट वर्ग में रेयान, अंबुजर, अभिमन्यु, मो. सिराज ने दो-दो कांस्य पदक और विवान, देवेश ने एक-एक कांस्य पदक जीता। जूनियर के नॉकआउट वर्ग में अचिंत्य और सक्षम ने दो-दो रजत पदक तथा सार्थक व अश्मित ने एक-एक रजत पदक जीता। चैम्पियनशिप के स्पीड प्ले में विवान, रेयान, सार्थक, युवान और समक्ष ने स्वर्णिम छाप छोड़ी। सक्षम ने स्वर्ण के साथ स्पीड प्ले में रजत पद...