कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए कुल इनामी राशि 11 लाख चार हजार रुपये रखी गई है। यह प्रदेश की सबसे अधिक इनामी राशि वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें शहर की अंबिका भट्टाचार्या पदक पर निशाना साधेंगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश की दिग्गज दीपिका कुमारी, पैरा तीरंदाज शीतल देवी, ओलंपियन भजन कौर और अंकित भगत समेत 350 से अधिक तीरंदाज अपना निशाना लगाएंगे। इस प्रतियोगिता में कानपुर के आवास विकास की रहने वाली अंबिका भट्टाचार्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाया है। कैटर्स अत्येंद्र भट्टाचार्या की बेटी अंबिका ने शहर में अभिषेक कुमार, संदीप पासवान समेत अन्य कोचो...