दुमका, दिसम्बर 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। बोकारो में आयोजित राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में दुमका की बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस प्रतियोगिता में दुमका की महिला ताइक्वांडो प्रतिभागी टुम्पा कुमारी को रजत पदक, जोस मर्सी हांसदा को स्वर्ण पदक व एनी तबिथा मुर्मू को कांस्य पदक मिला है। तीनों बेटियों ने इस उमदा प्रदर्शन से दुमका जिला के नाम को गौरवांवित किया है। झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एवं दुमका जिला ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के बीच दुमका की खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया। खिल...