मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली के वयोश्रेष्ठ सदस्य एचएल गुप्ता ने शहर की महिला चिकित्सक डॉ. रंगीला सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मंगलवार को माड़ीपुर में आयोजित कार्यक्रम में एचएल गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस की शुरूआत अमेरिका से हुई थी। इस दिन को डॉ. एलिजाबेथ ब्लैकवेल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वह अमेरिका की पहली महिला डॉक्टर थीं। इस अवसर पर कई रोटेरियन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...