बिजनौर, जुलाई 12 -- धामपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के कुशल रणनीतिकार, राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सुनील बंसल शुक्रवार की शाम निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। इस शुभ अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से घर का उद्घाटन किया। इस अक्षर पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी अशोक कटारिया, धनौरा विधायक राजीव तरार, सीपी सिंह, कामेश्वर राजपूत, अनुराग चौहान, मोहित चौहान, राहुल चौहान, मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिन राणा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.