बलिया, जुलाई 31 -- बलिया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित पाल सिंह के अध्यक्षता में बुधवार को सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनाये जाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। जिला न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया कि अपने न्यायालय में लम्बित सुलह योग्य पत्रावलियों को मध्यस्थता के लिए मीडिएशन सेन्टर में संदर्भित करना सुनिश्चित करें, जिससे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में मामलों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर पुनीत कुमार गुप्त, प्रथमकान्त, सरला दत्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, संजय कुमार गोंड, शैलेश पाण्डेय, पराग यादव, गार्गी शर्मा, अरूणांजलि सिंह आदि न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। संचालन अपर जिला न्यायाधीश हरीश कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.