सहारनपुर, जनवरी 25 -- रामपुर मनिहारान। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जैन इंटर कालेज के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। रविवार को तहसील मुख्यालय से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसीलदार जितेन्द्र कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चे मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख़्तिया लेकर चल रहे थे। इस दौरान तहसीलदार जितेन्द्र कुमार ने कहा कि वोट देश के भविष्य की नींव रखता है। इस लिए हर एक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। नायब तहसीलदार संजीव चौहान, प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल, अंकुश जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...