शामली, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भास्कर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विचार गोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता एवं चार्ट निर्माण जैसे कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमितेश कुमार शर्मा तथा निदेशक फैसल कुरैशी द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई तथा जिन छात्र-छात्राओं का अभी तक वोट नहीं बना है, उनका वोट बनवाने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.