रामगढ़, जनवरी 22 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने लोकतंत्र को बचाए रखने की शपथ लिया। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह बिना किसी दबाव और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को समझें और प्रत्येक चुनाव में सक्रिय भागीदारी नि...