कोडरमा, जनवरी 22 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरुकता को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा अपने मताधिकार का निर्भीक, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के प्रयोग करने की शपथ ली। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान का अधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त एक महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है, जिसका प्रयोग प्रत्येक नागरिक को अवश्य करना चाहिए। विशेष रूप से युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, एमओ जमीला खातून, सांसद प्रतिनिधि शंभू सिंह, एई चितरंजन कुमार, सीआ...