अमरोहा, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकतंत्र की मजबूती में कर्मचारियों के योगदान को सराहा और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतन प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसमें बूथ स्तरीय अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची को सही और त्रुटिरहित बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिन कर्मचारियों ने...