नवादा, फरवरी 12 -- नवादा, नगर संवाददाता।67वीं राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में नवादा के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना में 13 से 16 फरवरी तक प्रतियोगिता होगी। भारत के सभी राज्य के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। बिहार राज्य का नेतृत्व नवादा जिला के इण्टर विद्यालय आंती से 44 किलो भार वर्ग में रिंकी देवी व 63 किलो भार वर्ग में संजना कुमारी तथा कन्हाई इंटर विद्यालय नवादा के अभय कुमार राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतीयोगित खेल में अपना जलवा दिखायेंगें। शारीरिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पदक आने की प्रबल उम्मीद है। इंटर विद्यालय आंती के प्रभारी प्रधान विजय कुमार, शारीरिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा व कन्हाई इंटर विद्...