औरंगाबाद, नवम्बर 29 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में औरंगाबाद की नंदिनी कुमारी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही नंदिनी अब राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। एकल और युगल में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। एकल स्पर्धा में अंडर 17 में नंदिनी कुमारी ने जीत हासिल की। सहरसा की परिधि सिंह को नंदिनी ने 21-07 और 21-17 के सेट में पराजित कर दिया। अंडर 17 में युगल स्पर्धा में नंदिनी कुमारी और हर्षिता ने मगध प्रमंडल स्तर पर मुंगेर प्रमंडल की जोड़ी तकश श्री और प्रियांशी को पराजित किया। नंदिनी और हर्षिता ने 21-11 और 21-15 के सेट में जीत हासिल की। जीत दर्ज करने के बाद नंदि...