सासाराम, अप्रैल 30 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग, चाइल्ड एगेंस्ट चाइल्ड लेबर व जन अधिकार फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन पर कार्यक्रम किया गया। उदघाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार व जन अधिकार फाउंडेशन सचिव सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बाल श्रम के विरुद्ध चल रहे प्रयासों, कानूनी प्रावधानों और जमीनी हकीकत पर चर्चा की गयी। प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आह्वान किया कि अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। जन अधिकार सचिव ने युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए समाज में जागरूकता फैलाकर सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़न...