गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विप्लव कुमार रावत को राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रान्तिकारी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रान्तिकारी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय बरेली से प्रमाण पत्र जारी ये जानकारी दी गई है। नया दायित्व मिलने से जनपद के सफाई कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। जिसे लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेष राम ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के उददेश्य से विप्लव रावत को प्रदेश व पूर्वांचल प्रभारी बनाया गया है। इनके दायित्व मिलने से सफाई कर्मचारियों के संगठन को मजबूती मिलेगी और उनके समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...