पिथौरागढ़, जनवरी 24 -- पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हिट पहाड़ जन-जागरूकता समिति की ओर से भट्यूडा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटियां: घर की रौनक,अपना गांव, अपना पहाड़ विषय को लेकर छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तमन्ना ने पहला,प्रियंका ने दूसरा,सोनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अंकित पाण्डेय,सचिव अभिषेक सिंह पोखरिया,कोषाध्यक्ष साक्षी तिवारी,उपाध्यक्ष विशाल सिरौला,ग्राम प्रधान भरत कुमार,कविता,आंगनबाडी कार्यकत्री चंद्रा देवी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.