गुमला, फरवरी 7 -- गुमला। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा शनिवार को गुमला प्रखंड के कुलाबीरा-बरटोली गांव में किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीज, खाद व कीटनाशक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।इस अवसर पर उद्यान विभाग ने किसानों को डीएपी, यूरिया खाद के साथ-साथ कंपोस्ट भी उपलब्ध कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संतुलित पोषक तत्वों के प्रयोग से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी आशीष प्रताप, तकनीकी विशेषज्ञ दीपक सिंह तथा प्रदान संस्था की सुरभि ने किसानों को बागवानी तकनीक, संतुलित पोषक प्रबंधन एवं उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने की अपील क...