गुड़गांव, नवम्बर 18 -- गुरुग्राम। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के पावन अवसर पर आज गुरुग्राम के आयुष विभाग द्वारा एक व्यापक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सी-2, आयुष विंग, पालम विहार परिसर में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व और दैनिक जीवन पर इसके सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना था। यह आयोजन डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सबसे पहले विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। इन अभ्यासों का विशेष फोकस तनाव प्रबंधन, शारीरिक लचीलेपन में सुधार, मानसिक शांति और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर रहा। मिट्टी चिकित्सा और स्वास्थ्य संकल्प प्राणायाम ...