बेगुसराय, जनवरी 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएवी स्पोर्ट्स के तहत राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक हुई थी। अंडर 17वर्ष आयु की हैंडबॉल प्रतियोगिता में बीआरडीएवी की रिया कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सिद्धि कुमारी, श्रेया सिंह, वाणी कुमारी, संध्या रानी और वसुंधरा मोहंती ने स्वर्ण पदक जीता। स्वरा और रिया कुमारी ने कांस्य पदक जीत कर अपना परचम लहराया। विराट आनन्द ने शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। रिया कुमारी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार,अभिभावकों एवं जिले में हर्ष का वातावरण है। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल,बेगूसराय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल कि...