धनबाद, नवम्बर 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी (पूर्वी क्षेत्र) में डीपीएस धनबाद की 11वीं कक्षा के छात्र अभिनीत अक्षत के प्रोजेक्ट जल रक्षक का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता दिल्ली के लिए चयन हुआ है। बिहार-झारखंड के 63 स्कूलों के प्रोजेक्ट में से सात प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। जल रक्षक प्रोजेक्ट जल संरक्षण एवं सतत जल प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों पर आधारित है। इसका उद्देश्य वैश्विक जल संकट के समाधान हेतु नवीन तकनीकों को पेश करना है। सीबीएसई की ओर से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रण व गणित) की थीम पर प्रतियोगिता हुई। निर्णायकों ने जल रक्षक प्रोजेक्ट की सराहना की। अक्षत के साथ टीम मेंटर वंदना दत्ता भी रांची गईं। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने डीपीएस धनबाद के जल रक्षक के चयन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.