रुद्रपुर, मार्च 9 -- गूलरभोज, संवाददाता। पैरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा पुरुष व महिला वर्ग में पैरा सिटिंग वॉलीबॉल का टायल हुआ। जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के 12-12 पैरा खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह खिलाड़ी 13वीं राष्ट्रीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 तमिलनाडु में प्रतिभाग करेंगे। कूल्हा स्टेडियम गूलरभोज में 16 फरवरी से राज्य टीम के कप्तान दीपक शर्मा व नेशनल खिलाड़ी मंजीत सिंह की अगुवाई में खिलाड़ियों का नेशनल पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप से पूर्व 25 दिवसीय अभ्यास सत्र चला। इस दौरान पैरा खिलाड़ियों को छोटी-छोटी तकनीकी खेल सिखाया गया। रविवार को कोच प्रेम कुमार, आदेश डबराल, भारत कुमार व ऑफिशियल कुलदीप सिंह की मौजूदगी में तय मानकों पर खरा उतरने पर 13वीं राष्ट्रीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए उत्तराखंड की टीम के लिए पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.