रांची, जनवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य की पैरालंपिक टीम के 6 खिलाड़ी सहित 8 सदस्यीय टीम 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी। प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक रुड़की (उत्तराखंड) में होगी। इसमें आकाश सिंह (गिरिडीह), सुमेर कुमार (गढ़वा), तुकेश्वर कुमार (हजारीबाग), रामसागर कुमार (रामगढ़) एवं किरण कुमारी (रांची) के साथ कोच कुमार गौरव एवं सपोर्ट स्टाफ सन्नी कुमार भी शामिल रहेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर कमेटी के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के पैरा खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिस दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...