लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मॉडल यूथ ग्राम सभा पहल के अंतर्गत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिला खीरी से दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम आज 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 4:25 बजे तक भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी लखीमपुर द्वारा निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश को भेजे गए पत्र के अनुसार जिले से दो जनप्रतिनिधियों को इस प्रतिष्ठित समारोह में प्रतिभाग करने को नामित किया गया है। चयनित ग्राम प्रधानों में ग्राम पंचायत गोला देहात के ग्राम प्रधान राजेश गिरि और ग्राम पंचायत गोपालापुर के ग्राम प्रधान सुनील कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...