रायबरेली, जनवरी 27 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अमरिया गांव के पास एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर को शिकारियों ने मारकर घायल कर दिया। गंभीर रुप से जख्मी मोर को तड़पते देख गांव के लोगों ने इसकी खबर वन विभाग व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बीट वन रक्षक ने घायल मोर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और शिकार कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस थाने लाए गए आरोपी के विरुद्ध वन रक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अटौरा रेंज के वन रक्षक मोहन लाल को अमरिया गांव के कुछ लोगों ने गांव के भोलानाथ अवस्थी के खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन रक्षक को एक मोर घायल अवस्था में तड़पता मिला। वन रक्षक ने घायल मोर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने...