बेगुसराय, जनवरी 9 -- बीहट, निज संवाददाता। असम के लखीमपुर में अभिनव थिएटर के बैनर तले हुए राष् ट्रीय नाट्य महोत्सव में बेगूसराय की संस्था बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी बीहट के कलाकारों ने हजामत नाटक में अपने बेहतरीन अभिनय से खूब वाहवाही लूटी। आलोक माथुर लिखित नाटक हजामत में बालरंग के कलाकारों ने संस्था के निदेशक ऋषिकेश कुमार के निर्देशन में अपने भावपूर्ण एवं जीवंत अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया।नाटक में एक नाई की दुकान की कहानी के जरिये समाज की विविध जमातों की सोच और परिस्थितियों को हास्य व व्यंग्य के जरिये रेखांकित करने का कार्य कलाकारो ने किया। अभिनव थिएटर के सचिव कृष्णनाथ ने बेहतरीन नाटक के मंचन के लिए नाट्य निर्देशक ऋषिकेश कुमार को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। नाट्य निर्देशक ऋषिकेश कुमार ने ही बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.