अल्मोड़ा, जून 9 -- अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की मासिक बैठक 11 जून को दोपहर 12 बजे संघ कार्यालय जयपुर हाउस तिलकपुर टैक्सी स्टैंड में होगी। बैठक में दृष्टि दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और 27 जून को मनाए जाने वाले हेलेन केलर दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समन्वयक डॉ. बीएस राणा ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचने और जिनका सदस्यता शुल्क बाकी है, उनसे शुल्क जमा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.