कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय दिव्यांग डार्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन कानपुर में किया जा रहा है। 31 जनवरी व एक फरवरी के बीच चैम्पियनशिप की मेजबानी शहर करेगा। इसमें देशभर के पैरा और व्हीलचेयर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 24 से 26 अप्रैल के बीच मलेशिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय डार्ट्स चैम्पियनशिप में चयन की दावेदारी भी पेश करेंगे। नेशनल चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित 17 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.