मथुरा, नवम्बर 29 -- राष्ट्रीय तीरंदाजी में ब्रज की निष्ठा ने जीता कांस्य मथुरा। ब्रज की बेटी निष्ठा गुप्ता ने 42वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता है। इसका आयोजन अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के गोल्डन जुबली आउटडोर स्टेडियम नाहरलगुन में 23 नवंबर से हुआ था। मथुरा तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी 15 वर्षीय निष्ठा गुप्ता ने कम्पाउंड धनुष वर्ग के व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में 150 में से 146 अंक हासिल किए। उन्होंने आंध्र प्रदेश की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को 5 अंकों के बड़े अंतर से हराकर यह पदक अपने नाम किया। उनके प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह राणा ने ईटानगर से जानकारी देते हुए बताया कि निष्ठा के इस प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में अपना खाता खोला है। निष्ठा की उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.