कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर। 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 से 29 जून के बीच हरिद्वार में संपन्न हुई, जिसमें पूरे प्रदेश से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शहर के सात खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते पदक जीते। कानपुर ताइक्वांडो एकेडमी के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक देकर सम्मानित किया। इसमें आरुष यादव, प्रतिज्ञा गुप्ता, बृजमोहन सिंह, अनुष्का सिंह, इशिका शर्मा, भूमि राजपूत ने रजत पदक और श्रेया दुबे ने कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर एकेडमी के संरक्षक अतुल भाटिया, अध्यक्ष रामनरेश पाल, उपाध्यक्ष बंदना शर्मा ने खिलाड़ियों और कोच शिखर गुप्ता को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.